Categories: Uncategorized

बोइंग ने भारतीय वायुसेना को F-15EX लड़ाकू विमान निर्यात करने के लिए अमेरिकी सरकार से अनुमति मांगी

विश्व की अग्रणी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने हाल ही में भारतीय वायुसेना को F-15EX लड़ाकू विमान निर्यात करने के लिए अमेरिकी सरकार से अनुमति मांगी है। इस विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किये जाने के बाद यह भारतीय वायुसेना का 8वां लड़ाकू विमान होगा। भारतीय वायुसेना ने पिछले वर्ष 114 मध्यम लड़ाकू विमानों के लिए टेंडर जारी किया था।

मुख्य बिंदु

F-15EX लड़ाकू विमान 22 हवा से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइलें अपने साथ ले जा सकता है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारत 114 लड़ाकू विमान खरीदेगा, लड़ाकू विमान निर्माता कंपनी को यह विमान भारतीय कंपनी के साथ मिलकर बनाने होंगे, इस साझेदारी के लिए 15 अरब डॉलर व्यय किये जायेंगे।

इस प्रोजेक्ट के लिए बोइंग के F-15EX को यूरोफाइटर, रूस के सु-35  और मिग-35,  अमेरिका के F-18 और F-21 तथा स्वीडन के ग्रिपेन का मुकाबला करना पड़ सकता है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago