विदेश मंत्रालय द्वारा 6-7 फरवरी के दौरान समुद्री सहयोग पर चौथे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन पांचवी बार भारत में किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में 2015 में किया गया था। उसके बाद 2016 में गोवा, 2018 में भुबनेश्वर में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। 2019 में इस सम्मेलन का आयोजन थाईलैंड के बैंकाक में किया गया था।
इस सम्मेलन का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया की सरकारों के सहयोग के साथ किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 100 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन से समावेशी दृष्टिकोण पर बल दिया जाएगा। 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने हिन्द-प्रशांत समुद्री पहल पर बल दिया था।
इस शिखर सम्मेलन का आयोजन पूर्वी एशिया, दक्षिण एशिया तथा दक्षिण पूर्व एशिया के 16 देशों द्वारा वार्षिक रूप से किया जाता है। पहली बार इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 2005 में कुआलालंपुर में किया गया था। रूस और अमेरिका भी इस शिखर सम्मेलन से जुड़े हुए हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…