चेन्नई में किया जाएगा समुद्री सहयोग पर चौथे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन

February 5, 2020

विदेश मंत्रालय द्वारा 6-7 फरवरी के दौरान समुद्री  सहयोग पर चौथे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन पांचवी बार भारत में किया जा रहा है।  इस सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में 2015 में किया गया था। उसके बाद 2016 में गोवा, 2018 में भुबनेश्वर में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। 2019 में इस सम्मेलन का आयोजन थाईलैंड के बैंकाक में किया गया था।

मुख्य बिंदु

इस सम्मेलन का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया की सरकारों के सहयोग के साथ किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 100 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन से समावेशी दृष्टिकोण पर बल दिया जाएगा। 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने हिन्द-प्रशांत समुद्री पहल पर बल दिया था।

इस शिखर सम्मेलन का आयोजन पूर्वी एशिया, दक्षिण एशिया तथा दक्षिण पूर्व एशिया  के 16 देशों द्वारा वार्षिक रूप से किया जाता है। पहली बार इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 2005 में कुआलालंपुर में किया गया था। रूस और अमेरिका भी इस शिखर सम्मेलन से जुड़े हुए हैं।