सऊदी अरब के शासक सलमान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोरोना वायरस पर G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 26 मार्च, 2020 को किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन में कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन हिस्सा लेंगे। भारत भी G-20 का सदस्य है।
इस शिखर सम्मेलन में कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन लेंगे। इनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन, खाद्य और कृषि संगठन, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, आसियान, आर्थिक सहयोग व विकास संगठन, खाड़ी सहयोग परिषद् और NEPAD (New Partnership for Africa’s Development) शामिल हैं।
इस सम्मेलन में भारत की ओर से प्रधानमंत्री मोदी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए वैश्विक नेता रणनीति बनाएंगे। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार इस वर्ष के लिए वैश्विक विकास नकारात्मक है। भविष्य में एक बड़े वित्तीय संकट के आने के आसार हैं। इस स्थिति के लिए G-20 ने ” A Moment for Solidarity” का सुझाव दिया है। G-20 देशों के वित्त मंत्रियों के बीच इस विषय के आधार पर एक बैठक पहले ही आयोजित की जा चुकी है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…