Categories: Uncategorized

भारत सरकार ने हैण्ड सेनिटाइज़र और मास्क को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत लाया

भारत सरकार ने हाल ही में हैण्ड सेनिटाइज़र और मास्क को आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत लाने का निर्णय लिया है। 30 जून, 2020 तक इन उत्पादों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रखा जायेगा। भारत सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की अनुसूची में संशोधन करके इन वस्तुओं को अधिनियम के दायरे में  लाया है।

आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act)

इस अधिनियम के अनुसार, अधिनियम की अनुसूची के तहत निर्दिष्ट वस्तु को आवश्यक वस्तु माना जाता है। इसमें नई वस्तुओं को जोड़ने या हटाने  का अधिकार भारत सरकार के पास है। अब तक दाल, अनाज, दवाई, उर्वरक, पेट्रोलियम, खाद्य तेल, कुछ फसलों और पेट्रोलियम उत्पादों जैसी वस्तुओं को कमोडिटी शेड्यूल के तहत शामिल किया गया है। इस अधिनियम के द्वारा आवश्यक वस्तुओं के स्टॉकिंग को रोकने में सहायता मिलती है। राज्य सरकारों के पास सूची में वस्तुओं को जोड़ने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि, उन्हें छापेमारी करने का अधिकार है।

महत्व

जब उत्पादों को आवश्यक उत्पादों के रूप में सूचीबद्ध किया जाता है, तो सरकार द्वारा उनकी कीमतों और आपूर्ति में हस्तक्षेप किया जा सकता है। ऐसा करने से, वस्तुओं की उच्च मांग के दौरान उत्पादों की मुनाफाखोरी को रोका जा सकता है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago