वाणिज्य मंत्रालय ने हाल ही में निर्यातकों और अन्य दिशानिर्देशों के लिए सर्टिफिकेट ऑफ़ ओरिजिन जारी करने के लिए एक ऑनलाइन मंच लॉन्च किया। लॉक डाउन के दौरान शिपमेंट की सुविधा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
वर्तमान में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग चिली के साथ हस्ताक्षरित पीटीए के तहत निर्यात का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा सार्क देशों के साथ SAPTA तहत निर्यात प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाता है।
सर्टिफिकेट ऑफ़ ओरिजिन दस्तावेज का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है। यह प्रमाण पत्र यह दर्शाता है कि उत्पाद किसी विशेष देश में उत्पन्न हुआ है। इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा मूल प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। टैरिफ निर्धारित करने के लिए यह प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण है।
SAFTA दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (South Asian Free Trade Area) है जिसे 2004 में SAARC शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षरित किया गया था। इस समझौते ने व्यापार का एक मुक्त क्षेत्र बनाया जो 1.6 बिलियन से अधिक लोगों को समायोजित करता है। इस समझौते के तहत व्यापार के सामानों पर लगने वाले सीमा शुल्क को 2016 तक शून्य पर लाया जाना था। SAPTA का पूर्ण स्वरुप SAARC Preferential Trading Agreement है, जो प्रमुखता व्यापार का एक क्षेत्र निर्मित करने की परिकल्पना करता है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…