Categories: Uncategorized

जम्मू हवाईअड्डे को CISF की सुरक्षा के अंतर्गत लाया गया

6 मार्च 2020 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा जम्मू हवाईअड्डे की सुरक्षा को संभाल लिया गया था। इसके साथ वर्तमान में CISF के अंतर्गत 63 हवाई अड्डे हो गये हैं।

हवाईअड्डों की सुरक्षा

देश के सभी वाणिज्यिक हवाई अड्डों की सुरक्षा CISF द्वारा की जाती है। पहले हवाईअड्डों की सुरक्षा का कार्य एयरपोर्ट पुलिस द्वारा की जाती थी। 1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 के अपहरण के बाद, हवाईअड्डों की सुरक्षा का कार्य CISF को सौंप दिया गया था। जयपुर हवाईअड्डा CISF के नियंत्रण में आने वाला पहला हवाई अड्डा था।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force)अर्धसैनिक बल हैं, जिसका कार्य सरकारी कारखानो एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है। यह देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है। इस बल का गठन 10 मार्च 1969 में हुआ था। इस बल की संख्या लगभग 1.50 लाख है। सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा के आलावा देश के आंतरिक सुरक्षा,विशिष्ट लोगों की सुरक्षा,मेट्रो,परमाणु संस्थान,ऐतिहासिक धरोहरों,आदि की भी सुरक्षा करता है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago