Categories: Uncategorized

नार्थ मैसिडोनिया बनेगा नाटो का सदस्य

नार्थ मैसिडोनिया की संसद ने हाल ही में उत्तरी अटलांटिक संधि को मंज़ूरी दी। इसके बाद नार्थ मैसिडोनिया भी नाटो का सदस्य बन सकेगा। पहले नार्थ मैसिडोनिया का नाम मैसिडोनिया था, जिसका पड़ोसी देश ग्रीस द्वारा विरोध किया जाता था, क्योंकि मैसिडोनिया नामक स्थान ग्रीस में भी मौजूद है। इसके बाद ग्रीस ने नार्थ मैसिडोनिया को नाम में परिवर्तन करने के लिए कहा। तत्पश्चात ग्रीस ने नाटो और यूरोपीय संघ में नार्थ मैसिडोनिया के प्रवेश पर आपत्ति को हटा दिया।

नाटो (North Atlantic Treaty Organization)

इसकी स्थापना 4 अप्रेल 1949 को हुई थी। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है। आरम्भ में नाटो के सदस्यों की संख्या 12 थी, अब यह सदस्य संख्या 29 देश है। नाटो का सबसे नया सदस्य मोंटेनीग्रो है, यह 5 जून, 2017 को नाटो का सदस्य बना था। नाटो के सभी सदस्यों की संयुक्त सैन्य खर्च दुनिया के रक्षा व्यय का 70% से अधिक है, जिसका संयुक्त राज्य अमेरिका अकेले दुनिया का कुल सैन्य खर्च का आधा हिस्सा खर्च करता है और ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली 15% खर्च करते हैं।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago