विश्व आर्थिक मंच और गाइडेंस संयुक्त रूप से तमिलनाडु राज्य में AMHUB की स्थापना करेगा। AMHUB का पूर्ण स्वरुप Advanced Manufacturing Hub है और यह देश में अपनी तरह का पहला केंद्र है। ‘गाइडेंस’ तमिलनाडु राज्य की नोडल निवेश प्रोत्साहन एजेंसी है।
AMHUB राज्य को सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और वस्त्र के क्षेत्रों में मदद करेगा। यह चौथी औद्योगिक क्रांति द्वारा लाए गए क्षेत्रीय अवसरों की पहचान करके तमिलनाडु के उत्पादन क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद करेगा। चौथी औद्योगिक क्रांति के अवसर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग आदि हैं।
AMHUB विश्व आर्थिक मंच द्वारा डिजाइन किए गए 19 प्लेटफार्मों में से एक है। यह निम्नलिखित पर केंद्रित है: –
भारत दुनिया में चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग है, सीमेंट के विनिर्माण में भारत दूसरे स्थान पर है, और भारत दुनिया में शीर्ष तीन एल्यूमीनियम उत्पादक देशों में से एक है। भारत छोटी कार विनिर्माण क्षेत्र में एक प्रमुख निर्यातक के रूप में उभर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में असेंबली ने भी भारत बड़ी छलांग लगाई है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक है।
भारत दुनिया में दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा निर्माता बन गया है। इसका मुख्य कारण कुशल श्रम की उपलब्धता, कम लागत वाली इस्पात की उपलब्धता और मजबूत आर एंड डी केंद्र हैं। इसके अलावा, भारत में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक दोपहिया उपभोक्ता आधार है। जापान भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रमुख निवेशकों में से एक है।
विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा देने के लिए, भारत को निम्नलिखित महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे :
इसे 2011 में जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 25% करके 100 मिलियन नौकरियां सृजित करने के लिए लांच किया गया था।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…