AMHUB : भारत का पहला उन्नत विनिर्माण केंद्र

October 9, 2020

विश्व आर्थिक मंच और गाइडेंस संयुक्त रूप से तमिलनाडु राज्य में AMHUB की स्थापना करेगा। AMHUB का पूर्ण स्वरुप  Advanced Manufacturing Hub है और यह देश में अपनी तरह का पहला केंद्र है। ‘गाइडेंस’ तमिलनाडु राज्य की नोडल निवेश प्रोत्साहन एजेंसी है।

मुख्य बिंदु

AMHUB राज्य को सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और वस्त्र के क्षेत्रों में मदद करेगा। यह चौथी औद्योगिक क्रांति द्वारा लाए गए क्षेत्रीय अवसरों की पहचान करके तमिलनाडु के उत्पादन क्षेत्र को बढ़ावा देने में मदद करेगा। चौथी औद्योगिक क्रांति के अवसर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग आदि हैं।

AMHUB

AMHUB विश्व आर्थिक मंच द्वारा डिजाइन किए गए 19 प्लेटफार्मों में से एक है। यह निम्नलिखित पर केंद्रित है: –

  • क्षेत्रीय अवसरों को संबोधित करना
  • क्षेत्रीय उत्पादन को शामिल करना
  • चौथी औद्योगिक क्रांति द्वारा लाई गई चुनौतियाँ

भारत में विनिर्माण क्षेत्र

भारत दुनिया में चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग है, सीमेंट के विनिर्माण में भारत दूसरे स्थान पर है, और भारत दुनिया में शीर्ष तीन एल्यूमीनियम उत्पादक देशों में से एक है। भारत  छोटी कार विनिर्माण क्षेत्र में एक प्रमुख निर्यातक के रूप में उभर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में असेंबली ने भी भारत बड़ी छलांग लगाई है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक है।

दोपहिया वाहनों के विनिर्माण में सफलता

भारत दुनिया में दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा निर्माता बन गया है। इसका मुख्य कारण कुशल श्रम की उपलब्धता, कम लागत वाली इस्पात की उपलब्धता और मजबूत आर एंड डी केंद्र हैं। इसके अलावा, भारत में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक दोपहिया उपभोक्ता आधार है। जापान भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रमुख निवेशकों में से एक है।

आगे का रास्ता

विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा देने के लिए, भारत को निम्नलिखित महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे :

  • बंदरगाहों के पास मेगा औद्योगिक क्लस्टर का निर्माण
  • भारत को नीतिगत मामलों जैसे लागत, रसद, लोडिंग-अनलोडिंग आदि पर काम करना चाहिए।
  • बाजार की पहुंच बढ़ाई जानी चाहिए।

राष्ट्रीय विनिर्माण नीति

इसे 2011 में जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 25% करके 100 मिलियन नौकरियां सृजित करने के लिए लांच किया गया था।