10 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उद्यम विभाग ने ‘सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण’ को प्रस्तुत किया। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले सार्वजनिक उद्यमों के शुद्ध लाभ में 15.5% की वृद्धि हुई है।
2018-19 में बीएसएनएल, एयर इंडिया और MTNL सबसे ज्यादा घाटे में रहने वाली सरकारी कंपनियां रहीं। यह कंपनियां पिछले तीन वर्षों से लगातार घाटे में चल रहीं हैं। इस सर्वेक्षण के अनुसार ONGC, NTPC और इंडियन आयल कारपोरेशन सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली सरकारी कंपनियां रही। 2018-19 में केन्द्रीय सार्वजनिक उद्यमों से प्राप्त होने वाली आय 20 लाख करोड़ रुपये थी। जबकि उससे पिछले वर्ष यह आय 20 लाख करोड़ रुपये थी।
देश में कुल 348 केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम है। इनमें 249 ऑपरेशनल हैं, जबकि 13 उद्यमों को बंद किया जा रहा है अथवा इनका परिसमापन किया जा रहा है। जबकि 86 उद्यमों का विकास किया जा रहा है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…