केन्द्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने हाल ही में हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड (HURL) के ब्रांड ‘अपना यूरिया-सोना उगले’ को लांच किया।
यूरिया के मामले में भारत को आत्म-निर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने तीन यूरिया प्लांट को पुनर्जीवित करने के लिए मंज़ूरी दी है, HURL तीन बीमारू यूरिया प्लांट – गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), बरौनी (बिहार) और सिंदरी (झारखण्ड) को पुनर्जीवित करने के लिए कार्य कर रहा है, इन प्लांट्स को फरवरी, 2021 में कमीशन किया जायेगा। इससे यूरिया के वार्षिक उत्पादन में 63.5 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि होगी।
HURL एक जॉइंट वेंचर कंपनी है, इसे तीन सरकारी कंपनियों कोल इंडिया लिमिटेड, NTPC लिमिटेड और इंडियन आयल कारपोरेशन द्वारा प्रमोट किया जा रहा है। HURL के लक्ष्य निम्नलिखित हैं :
मौजूदा यूरिया उत्पादन
राष्ट्रीय यूरिया नीति 2015 के अनुसार देश में कुल 31 यूरिया उत्पादक प्लांट हैं। इनमे से 28 इकाइयां प्राकृतिक गैस का उपयोग करती हैं, शेष इकाइयां नेफ्था का उपयोग करती हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…