प्रमोद अग्रवाल ने हाल ही में कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। वे मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वे मध्य प्रदेश के शहरी विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव थे। उन्होंने ए.के. झा (अनिल कुमार झा) का स्थान लिया है, वे 31 जनवरी, 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे।
प्रमोद अग्रवाल वर्तमान में मध्य प्रदेश में शहरी विकास तथा आवास विभाग के प्रधान सचिव हैं। प्रमोद कुमार अग्रवाल 1991 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं। गौरतलब है कि प्रमोद अगरवाल कोल इंडिया के 28वें प्रमुख होंगे।
इस नियुक्ति से पहले, अनिल कुमार झा सीआईएल की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स के सीएमडी थे। वे इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद, झारखंड से खान योजना तथा डिजाइन (Mine Planning & Design) में एमटेक है। उनके पास योजना, उत्पादन, प्रबंधन पर्यवेक्षण, दिशा और भूमिगत नियंत्रण के साथ-साथ खुली कास्ट कोयला खानों के नियंत्रण में 32 वर्षों तक का समृद्ध कार्य अनुभव है। उन्होंने सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट, सीआईएल की अन्वेषण शाखा के साथ 14 वर्षों तक काम किया है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…