दिल्ली में 14 नवम्बर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हुआ। इस व्यापार मेले का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जा रहा है। इस व्यापार मेले की थीम इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस पर आधारित है। इस बार इस मेले में बिहार और झारखण्ड को प्रमुखता दी जायेगी।
यह मेला विभिन्न किस्म के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए उत्तम प्लेटफार्म है, इस इवेंट में विभिन्न राज्य, सरकारी विभाग तथा घरेलु व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस मेले में प्रतिवर्ष लाखों लोग आते हैं। इस मेले में ऑटोमोबाइल, जूट उत्पाद, वस्त्र, घरेलु उपयोग की वस्तुएं, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, सौन्दर्य उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद इत्यादि विभिन्न किस्म के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाती है।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत 1980 में हुई थी। इसका आयोजन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा किया जाता है। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन भारत सरकार की नोडल एजेंसी है। इस मेले का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रत्येक वर्ष 14 से 27 नवम्बर के बीच किया जाता है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…