39वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

November 15, 2019

दिल्ली में 14 नवम्बर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हुआ। इस व्यापार मेले का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जा रहा है। इस व्यापार मेले की थीम इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस पर आधारित है। इस बार इस  मेले में बिहार और  झारखण्ड को प्रमुखता दी जायेगी।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का महत्व

यह मेला विभिन्न किस्म के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए उत्तम प्लेटफार्म है, इस इवेंट में विभिन्न राज्य, सरकारी विभाग तथा घरेलु व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस मेले में प्रतिवर्ष लाखों लोग आते हैं। इस मेले में ऑटोमोबाइल, जूट उत्पाद, वस्त्र, घरेलु उपयोग की वस्तुएं, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, सौन्दर्य उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद इत्यादि विभिन्न किस्म के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की पृष्ठभूमि

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत 1980 में हुई थी। इसका आयोजन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा किया जाता है। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन भारत सरकार की नोडल एजेंसी है। इस मेले का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रत्येक वर्ष 14 से 27 नवम्बर के बीच किया जाता है।