राजनीति

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने भूमिगत जल अधिनियम, 2020 को मंज़ूरी दी

11 फरवरी, 2020 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में  भूमिगत जल अधिनियम, 2020 को मंज़ूरी दी। इस अधिनियम का उद्देश्य भूमिगत जल के स्तर में सुधार करना है।

अधिनियम की विशेषताएं

इस अधिनियम के तहत जलमग्न पंप (submersible pumps) का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। इन पंप के लिए उपयोग के लिए किसानों तथा घरेलु उपयोगकर्ताओं को फीस अदा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अधिनियम के तहत सभी निजी स्कूलों व महाविद्यालयों में वर्षा जल संग्रहण (rain water harvesting) अनिवार्य किया जायेगा।

इस अधिनियम में बोरिंग पाइप के द्वारा भूमिगत जल को प्रदूषित करने वाले लोगों के लिए दंड का प्रावधान भी है। इसके अलावा बोरिंग कंपनियों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण भी करना होगा तथा उन्हें प्रत्येक तीन माह के बाद अपनी जानकारी अपडेट करवानी होगी।

भारत में भूमिगत जल

भारतीय में भूमिगत जल (भूजल) को मॉनिटर करना अति आवश्यक है। संसद समिति रिपोर्ट, 2016 के अनुसार भारत के 9 राज्यों ने 90% भूमिगत जल का उपयोग कर लिया है जबकि इसे रीचार्ज करने के लिए पर्याप्त प्रयास नही किये गये हैं। इसके अलावा भूमिगत जल में आर्सेनिक, यूरेनियम और आयरन की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago