पॉपुलर टेस्ट सीरीज

राजस्थान REET एग्जाम 2022 नोटिफिकेशन

June 15, 2022

Rajasthan Eligibility Examination for Teacher REET-2022:- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12 अप्रैल 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर REET 2022 के 46500 (आपेक्षित) पदों की भर्ती करने के लिए आवेदन जारी किये थे। RBSE के अनुसार प्रवेश पत्र 14 जुलाई 2022 को जारी किये जायेंगे तथा परीक्षा की तिथि 23-24 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। REET भर्ती 2022 परीक्षा 2 पारीयो में संपन्न होगी जो निम्नलिखित है

  • प्रथम पारी – 10 am – 12:30 pm
  • द्वितीय पारी – 3 pm – 5:30 pm

REET भर्ती 2022 परीक्षा से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

आवेदन प्रारम्भ –

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए दिनांक 18 अप्रैल से 5 जून 2022 निर्धारित की गयी है तथा शुल्क भुगतान के लिए भी 5 जून 2022 निर्धारित की गयी है। जिसमे आवेदन शुल्क को 2 पेपर के आधार पर विभाजित किया हुआ है जो इस प्रकार है – 

  • प्राथमिक / उच्च प्राथमिक (एकल पेपर) – 550/- रु
  • प्राथमिक और उच्च प्राथमिक (दोनों पेपर) – 750/- रु।

आयु सीमा

यहाँ प्रत्येक अभियार्थी के लिए RBSE के द्वारा उम्र सीमा निर्धारित की गयी है जिसमे कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। इसके अलावा, REET भर्ती 2022 परीक्षा के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

REET भर्ती 2022 परीक्षा के लिए निम्नलिखित शैक्षिक योग्यताओ का होना अनिवार्य है – 

प्राथमिक / उच्च प्राथमिक (एकल पेपर) के लिए – जिन जिन अभियर्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो और बीटीसी/डी.एड परीक्षा भी उत्तीर्ण की है, वे इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक (दोनों पेपर) के लिए – जिन जिन अभियर्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) स्तर की परीक्षा पूरी उत्तीर्ण कर ली है और बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकते है।

REET भर्ती 2022 परीक्षा से सम्बंधित विज्ञप्ति इस लिंक के द्वारा देखा जा सकता है

महत्वपूर्ण सूचना –

  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के द्वारा REET परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया के कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है।
  • REET 2021 की लेवल -2 परीक्षा रद्द होने के कारण, 2022 के लेवल -2 पेपर में अभियर्थियों को शुल्कमाफी दे दी गई है और जो अभियार्थी लेवल -2 के लिए आवेदन करना चाहते है, उन अभियर्थियों के लिए 2022 के लेवल -2 पेपर के लिए आवेदन शुल्क देय नहीं होगा अर्थात उन अभियर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आरईईटी 2022 भर्ती परीक्षा के माध्यम से 46,500 पदों पर तीसरी कक्षा के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा संपन्न करायी जाएगी।