पॉपुलर टेस्ट सीरीज

RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2022 नोटिफिकेशन जारी

June 16, 2022

RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2022 :- राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 1 फ़रवरी 2022 को कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2022 के लिए 10157 पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन आमंत्रित किये। RSMSSB के अनुसार कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2022 भर्ती के लिए परीक्षा तिथि 18-जून-2022 तथा 19-जून-2022 निर्धारित की गयी है तथा अभियर्थियों के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए है।

आवेदन प्रारम्भ

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख निर्धारित करके 8 फ़रवरी से 9 मार्च तक कर दी गयी है। तथा इसके लिए आवेदन शुल्क भी निश्चित किया गया है जो निम्नलिखित होगा –

  • सामान्य / क्रीमीलेयर – 450/-
  • नॉन क्रीमी लेयर – 350/-
  • SC / ST – 250/-

आयु सीमा

प्रत्येक अभियार्थी के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा निर्धारित की गयी है जो कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष है। इसके अतिरिक्त, RSMSSB के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञप्ति के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2022 भर्ती के लिए निम्न शैक्षणिक योग्यताएँ होनी अनिवार्य है –

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों के पास बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है।