पॉपुलर टेस्ट सीरीज

ITBP हेड कांस्टेबल, ASI भर्ती 2022

June 22, 2022

ITBP हेड कांस्टेबल, ASI भर्ती 2022:– भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने हेड कांस्टेबल और सहायक उप निरीक्षक ASI पद के लिए 286 पदों पर भर्ती के आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किये है। जिसकी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। परीक्षा तिथि अभी निर्धारित नहीं की गयी है। प्रवेश पत्र भी परीक्षा तिथि के निर्धारित होने के बाद जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित कर दिए जायेंगे।

आवेदन प्रक्रिया

हेड कांस्टेबल और सहायक उप निरीक्षक ASI स्टेनो पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 8 जून से शुरू की गयी है जो 7 जुलाई 2022 तक चलेगी। अभियर्थियों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया है –

  • सामान्य / ओबीसी – रु 100/-
  • एससी / एसटी – निःशुल्क

आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभियार्थीयो के लिए आयु सीमा का निर्धारण किया है जिसमे कम से कम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गयी है। इसके अतिरिक्त, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताये होना अनिवार्य है –

हेड कांस्टेबल – जिन अभियर्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण की है, तथा अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति हो तो वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।

सहायक उप निरीक्षक ASI स्टेनो – जिन अभियर्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अंग्रेजी में 50 शब्द प्रति मिनट या कंप्यूटर पर हिंदी में 80 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति हो तो वे अभियार्थी इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र है।