पॉपुलर टेस्ट सीरीज

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 नोटिफिकेशन जारी

June 16, 2022

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 :- राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने 11 मार्च 2022 को राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 के 1436 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। जिसमे से 981 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए तथा 155 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए भर्ती की जाएगी। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) के अनुसार परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गयी है तथा प्रवेश पत्र भी जारी नहीं किये गए है जो जल्दी ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित कर दिया जायेगा।

भर्ती से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

आवेदन प्रारम्भ

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख निर्धारित करके 19 मार्च से 17 अप्रैल किया गया है। जिसमे आयेदान करके के लिए आवेदन शुल्क को इस प्रकार निर्धारित किया गया है –

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 450/- रुपये
  • ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर/एमबीसी – 350/- रुपये
  • एससी/एसटी/ बीपीएल- 250/- रुपये

आयु सीमा

प्रत्येक अभियार्थी के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा निर्धारित की गयी है जो कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष है। इसके अतिरिक्त, RSMSSB के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

राजस्थान RSMSSB पशुधन सहायक 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता

  • जिन उम्मीदवारो ने अपनी कक्षा 12 वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या बागवानी (कृषि), पशुपालन और जीव विज्ञान के साथ माध्यमिक शिक्षा राजस्थान या इसके समकक्ष के मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण की है।
  • उम्मीदवार के पास राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुधन सहायक का एक वर्ष / दो वर्ष का प्रशिक्षण भी होना चाहिए।