पॉपुलर टेस्ट सीरीज

RPSC ग्रेड 1 स्कूल व्याख्याता भर्ती 2022

June 16, 2022

राजस्थान आरपीएससी स्कूल व्याख्याता भर्ती 2022 :- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 28 अप्रैल 2022 को RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती 2022 के लिए 5950 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये। RPSC के अनुसार परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी तथा प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे जो आधिकारिक वेब साइट पर अधिसूचित कर दिए जायेंगे। अभियार्थी इस लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे https://rpsc.rajasthan.gov.in/

आयु सीमा

RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती 2022 के लिए उम्र सीमा निर्धारित की गयी है जिसमे कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष है। आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है जो इस प्रकार है –

  • सामान्य – रु. 350/-
  • OBC/ MBC / EWS – रु 250/-
  • राजस्थान के SC/ST/BPL -रु. 150/-

आवेदन प्रक्रिया

RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 मई 2022 से शुरू हो गयी है जो 4 जून 2022 तक चलेगी। RPSC के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

RPSC द्वारा जारी ग्रेड-1 व्याख्याता 2022 के सिलेबस के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

भर्ती में आवेदन करने वाले अभियर्थियों के पास ये शैक्षणिक योग्यताएँ होने अनिवार्य है –

जिन अभियर्थियों के पास डिग्री/डिप्लोमा इन एजुकेशन (B.Ed/DELED) के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री है वो अभियार्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।