पॉपुलर टेस्ट सीरीज

CET (स्नातक स्तर) भर्ती 2022

November 7, 2022

RSMSSB (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) द्वारा 21.9.2022 को CET (स्नातक स्तर) 2022, के लिए 2996 पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन जारी कर दिए गए है। इसकी परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। भर्ती से सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए अभियार्थी RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।

भर्ती सम्बंधित विज्ञपति देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।

आवेदन प्रक्रिया

CET (स्नातक स्तर) के लिए अभियार्थी 22 सितम्बर से 2022 से 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है। प्रत्येक अभियार्थी के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है –

  • General / OBC / MBC / Other State Candidates – Rs.450/-
  • OBC Non Creamy Layer / MBC of Rajasthan / EWS – Rs.350/-
  • SC / ST – Rs.250/-

आयु सीमा

आवेदन करने वाले प्रत्येक अभियार्थी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयु सीमा का निर्धारण किया गया है –

  • प्लाटून कमांडर पदों के लिए – 18 – 40 वर्ष
  • तहसील राजस्व लेखाकार, कनिष्ठ लेखाकार और छात्रावास अधीक्षक जीआर II के लिए – 21 – 40 वर्ष
  • अन्य सभी पदों के लिए – 18 – 40 वर्ष
  • नियमानुसार आयु में छूट