पॉपुलर टेस्ट सीरीज

RSMSSB कनिष्ठ अभियंता (कृषि) भर्ती 2022

June 17, 2022

RSMSSB कनिष्ठ अभियंता (कृषि) भर्ती 2022:- राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने 3 जून 2022 को जूनियर इंजीनियर (कृषि) के लिए 189 पदों की भर्ती के आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किये है। इसके लिए परीक्षा की तिथि को जल्द ही घोषित किया जायेगा। परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जायेगा।

आवेदन प्रारम्भ

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख 7 जून से 6 जुलाई 2022 तक निर्धारित की गयी है। तथा इसके आवेदन शुल्क इस प्रकार है –

  • सामान्य /इडब्ल्यूएस / ओबीसी (क्रीमी लेयर) – 450/-
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) / एमबीसी वर्ग – 350/-
  • एससी /एसटी /पीडब्ल्यूडी – 250/-

आयु सीमा

आवेदन करने वाले प्रत्येक अभियार्थी के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा निर्धारित की गयी है जो कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।

RSMSSB जूनियर इंजीनियर (कृषि) भर्ती 2022 के लिए शैक्षिक योग्यता –

विज्ञान के ज्ञान के अनुसार कृषि विज्ञान स्नातक की डिग्री और देवनागरी में टाइप हिंदी में ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।