1960 के बाद पहली बार सिकुड़ रही है एशियाई अर्थव्यवस्था : एशियाई विकास बैंक

September 28, 2020

मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक का अनुमान है कि महामारी की वजह से एशियाई अर्थव्यवस्था 1960 के दशक के बाद पहली बार सिकुड़ने जा रही है। यह भी कहा गया है कि अगले साल तक यह अवधि जारी रहेगी।

  • जून में जीडीपी प्रक्षेपण में 0.1% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी लेकिन 2020 में क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद में 0.7% की गिरावट आने के आसार हैं।
  • लॉकडाउन के बीच स्थिर हुए निजी व्यय के कारण भारत में इस साल जीडीपी में 9% का संकुचन आ सकता है।
  • फिलीपींस और थाईलैंड की जीडीपी में भी संकुचन होगा।
  • चीन अपने सफल सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के साथ जीडीपी की गिरावट की समस्या से निपटेगा।

एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा निर्धारित समाधान क्या है?

हालत को ठीक करने के लिए, जीवन और आजीविका की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ नीतियों को तैयार किया जाना चाहिए, जिससे काम और व्यवसाय संचालन एक सुरक्षित तरीके से किया जा सके।

एशियाई विकास बैंक : सामान्य परिचय

एशियाई विकास बैंक 1966 में स्थापित किया गया एक क्षेत्रीय विकास बैंक है। एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय फिलीपींस के मनीला में स्थित है। भारत एशियाई विकास बैंक की स्थापना से ही इसका का सदस्य बना हुआ है। यह समावेशी आर्थिक विकास, पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी विकास और क्षेत्रीय एकीकरण की प्रक्रिया के माध्यम से एशिया और प्रशांत क्षेत्र में गरीबी को कम करने के लिए कार्य करता है।