Category: पर्यटन

भारतीय पर्यटन सांख्यिकी: 2020

October 31, 2020

पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय पर्यटक सांख्यिकी जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने देश में सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित किया। मुख्य बिंदु 2019 में, भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 2% की वृद्धि हुई।2019 में भारत में कुल विदेशी आगंतुक 28.9 मिलियन थे। इसमें अप्रवासी भारतीय भी शामिल […]

त्रिपुरा में हार्नबिल उत्सव का आयोजन

February 8, 2020

त्रिपुरा सरकार ने पहली बार 8 फरवरी, 2020 को दो दिवसीय हार्नबिल उत्सव के आयोजन करने का निर्णय लिया है। हालाँकि हार्नबिल उत्सव नागालैंड का महत्वपूर्ण उत्सव है, इसका आयोजन नागालैंड में दिसम्बर माह में किया जाता है। त्रिपुरा द्वारा हार्नबिल का आयोजन हार्नबिल नामक पक्षी के संरक्षण तथा पर्यटन के द्वारा आजीविका को बढ़ावा […]

जयपुर को UNESCO विश्व धरोहर प्रमाण-पत्र प्रदान किया

February 7, 2020

5 फरवरी को राजस्थान के जयपुर शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाणपत्र यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अजूले द्वारा प्रदान किया गया, वे इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हैं। इससे पहले राजस्थान के जयपुर शहर को UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था, यह घोषणा अज़रबैजान […]

1 से 16 फरवरी : अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला 2020

February 2, 2020

आज से  34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले की शुरुआत हो रही है, इसका आयोजन 1 से 16 फरवरी के बीच किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले  का आयोजन प्रतिवर्ष सूरजकुंड मेला प्राधिकरण तथा हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा केन्द्रीय पर्यटन, वस्त्र उद्योग, संस्कृति तथा विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है। इस वर्ष सूरजकुंड मेले […]

मणिपुर में किया जा रहा है 2019 संगाई उत्सव का आयोजन

December 2, 2019

मणिपुर सरकार  द्वारा इम्फाल में 2019 संगाई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह एक वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसका आयोजन 24-30 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है। मुख्य बिंदु इसका आयोजन मणिपुर पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है, इसका उद्देश्य राज्य को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करना है। […]

छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिज़र्व बनेगा गुरु घासीदास नेशनल पार्क

December 2, 2019

छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क में चौथे टाइगर रिज़र्व की घोषणा की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ वन्यजीव बोर्ड की बैठक में लिया गया। 2014 ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाइगर रिज़र्व घोषित करने के लिए मंज़ूरी दी थी। बैठक में […]

करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन

November 10, 2019

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 नवंबर 2019 को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया तथा भारतीय 500 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को भी रवाना किया। इस जत्थे में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल तथा नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हैं। करतारपुर कॉरिडोर इस कॉरिडोर से भारत से गुरुद्वारा […]