महाराष्ट्र में वधावन बंदरगाह की स्थापना को मंजूरी

February 7, 2020

5 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र में वधावन बंदरगाह की स्थापना को मंज़ूरी दी। इस बंदरगाह का निर्माण ‘Landlord Model’ के आधार पर किया जाएगा। इस बंदरगाह के निर्माण में जवाहरलाल नेहरु बंदरगाह ट्रस्ट (JNPT) प्रमुख साझेदार होगा।

मुख्य बिंदु

वधावन बंदरगाह के निर्माण के बाद भारत टॉप 10  कंटेनर बंदरगाह वाले देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। जवाहर लाल नेहरु बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा तथा विश्व का 28वां सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है। यह बंदरगाह  5.1 मिलियन TEUS (Twenty-foot Equivalent units) को हैंडल कर सकता है।

वधावन बंदरगाह का महत्व

वर्तमान में जवाहरलाल नेहरु बंदरगाह देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है, यह बंदरगाह महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए प्रमुख बंदरगाह है।

मुंद्रा और जवाहरलाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट 10 मिलियन TEUS हैंडल कर सकते हैं। परन्तु विश्व के सबसे बड़े पोत को हैंडल के लिए 20 मिलियन TEU की क्षमता होनी चाहिए। इसलिए वधावन बंदरगाह का निर्माण आवश्यक है।