भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर पर पहुंचा

May 4, 2022

22 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के समय भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.27 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 600.42 अरब डॉलर पर पहुँच गया। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, यह ऐसा पांचवा महीना है जिसमें गिरावट दर्ज की गई है।

22 अप्रैल, 2022 को विदेशी मुद्रा भंडार

  • विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $533.93 बिलियन
  • गोल्ड रिजर्व: $42.77 बिलियन
  • IMF के साथ एसडीआर: $18.66 बिलियन
  • IMF के साथ रिजर्व की स्थिति: $5.06 बिलियन