भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में आयी गिरावट

June 28, 2022

10 जून, 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 596.46 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन प्रथम स्थान पर है।

10 जून, 2022 को विदेशी मुद्रा भंडार-

  • विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $532.24 बिलियन
  • गोल्ड रिजर्व: $40.842 बिलियन
  • IMF के साथ एसडीआर: $18.38 बिलियन
  • IMF के साथ रिजर्व की स्थिति: $4.99 बिलियन