भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में हुई वृद्धि

May 31, 2022

20 मई, 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में 4.230 बिलियन डॉलर की वृद्धि होकर 597.51 अरब डॉलर हो गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इसे फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है भुगतान संतुलन में विदेशी मुद्रा भंडारों को आरक्षित परिसंपत्तियाँ’ कहा जाता है तथा ये पूंजी खाते में होते हैं।
  • ये किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं।
  • इसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को सम्मिलित किया जाना चाहिये परन्तु इसमें विशेष आहरण अधिकारों, सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को शामिल किया जाता है।
  • इसे आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय भंडार अथवा अंतर्राष्ट्रीय भंडार की संज्ञा देना अधिक उचित है।

20 मई, 2022 को विदेशी मुद्रा भंडार

  • विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $533.378 बिलियन
  • गोल्ड रिजर्व: $40.823 बिलियन
  • IMF के साथ एसडीआर: $18.306 बिलियन
  • IMF के साथ रिजर्व की स्थिति: $5.002 बिलियन