भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.734 अरब डॉलर की गिरावट

July 15, 2022

24 जून, 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.734 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 593.323 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन का स्थान प्रथम है।

24 जून, 2022 को विदेशी मुद्रा भंडार

  • विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $529.216 बिलियन
  • गोल्ड रिजर्व: $40.926 बिलियन
  • IMF के साथ एसडीआर: $18.210 बिलियन
  • IMF के साथ रिजर्व की स्थिति: $4.970 बिलियन