भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आयी कमी

July 14, 2022

17 जून, 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.87 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 590.59 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।

17 जून, 2022 को विदेशी मुद्रा भंडार

  • विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $526.882 बिलियन
  • गोल्ड रिजर्व: $40.584 बिलियन
  • IMF के साथ एसडीआर: $18.155 बिलियन
  • IMF के साथ रिजर्व की स्थिति: $4.968 बिलियन