भारत का 10% इथेनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य हासिल

June 14, 2022

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिट्टी बचाओ अभियान को संबोधित करते हुए यह घोषणा की कि भारत ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले पेट्रोल के 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। जिसके परिणामस्वरूप देश को 41 हजार करोड़ रूपये की विदेशी मुद्रा की बचत तथा किसानो को 40 हजार करोड़ रूपये की आय हुई।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इथेनॉल सम्मिश्रण की सर्वप्रथम शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गयी थी। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जलवायु परिवर्तन के विरूद्ध भारत की लड़ाई में इथेनॉल पर आवाज उठाई थी।
  • इस अवसर पर, उन्होंने 20% इथेनॉल सम्मिश्रण की तारीख को पांच साल बढ़ाकर 2025 कर दिया।

मिश्रण का महत्व

  • 10% इथेनॉल ब्लेंडिंग के द्वारा कार्बन के उत्सर्जन में 27 लाख टन की गिरावट आई है। इसने विदेशी मुद्रा खर्च में, तेल आयात पर भारत के 41,000 करोड़ रुपये की बचत की है।
  • 8 वर्षों में, इस सम्मिश्रण ने किसानों की आय में 40,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है।
  • उपभोक्ताओं को अब 1 अक्टूबर, 2022 से 2 रुपये प्रति लीटर प्रदूषण कर के अतिरिक्त कर का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।
  • 2022 के केंद्रीय बजट में अक्टूबर 2022 से मिश्रित पेट्रोल पर एक अतिरिक्त कर का प्रस्ताव जारी किया गया था। यह भारत के ऊर्जा संक्रमण और जलवायु कार्य योजना के हिस्से के रूप में स्वच्छ ईंधन को अपनाने में तीव्रता लाने का फैसला लिया गया था।