बिहार में भारत के प्रथम ग्रीनफील्ड अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र स्थापित

May 6, 2022

हाल ही में, बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा बिहार में अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया गया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र बनाने में 105 करोड़ रुपये लागत आयी।
  • ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा इस प्लांट की स्थापना की गयी है।
  • इथेनॉल संयंत्र एक शून्य-तरल निर्वहन (ZLD) संयंत्र है।
  • केंद्र द्वारा बिहार की इथेनॉल उत्पादन और संवर्धन नीति-2021 को हरी झंडी देने के बाद से यह पहला विकसित संयंत्र है।
  • यह संयंत्र 15 एकड़ भूमि पर बनाया गया है और यह प्रतिदिन 150 टन मक्का और चावल का उपयोग करके प्रति दिन 65,000 लीटर इथेनॉल का उत्पादन करने में सक्षम है।
  • यह उप-उत्पाद के रूप में DDGS (distiller’s dried grains with solubles) को भी उत्पादित करेगा, जिसे जानवरों के चारे के लिए बेचा जाएगा।
  • इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के साथ 10 साल का इथेनॉल खरीद समझौता किया गया है।

इथेनॉल सम्मिश्रण के लिए भारत का लक्ष्य

भारत ने पेट्रोल में 9% इथेनॉल सम्मिश्रण प्राप्त किया है। भारत ने 2025 तक 20% इथेनॉल मिश्रण प्राप्त करने का उद्देश्य रखा गया है।