FSSAI द्वारा चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) जारी

June 14, 2022

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नेतृत्व वाले चौथे राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) को जारी किया गया। FSSAI की शुरुआत 2018-19 में भारत के खाद्य सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में प्रतिस्पर्धी और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए की गई थी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक को जारी करने का मुख्य कारण खाद्य सुरक्षा के पांच मानकों पर राज्यों के प्रदर्शन को मापना है।
  • इस सूचकांक में, तमिलनाडु ने बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • गोवा ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा उसके बाद मणिपुर और सिक्किम का स्थान है।
  • जम्मू और कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेशों में प्रथम स्थान दिया गया है, उसके बाद दिल्ली और चंडीगढ़ का स्थान है।

उद्देश्य

  • खाद्य सामग्री के लिये विज्ञान पर आधारित मानकों का निर्माण करना।
  • खाद्य पदार्थों के विनिर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री तथा आयात आदि का नियंत्रण करना है जिससे मानव-उपभोग के लिये सुरक्षित तथा सम्पूर्ण आहार की उपलब्धि को सुनिश्चित किया जा सके।

इन राज्यों को दिए गए स्थान का मानक

SFSI में, राज्यों को पाँच मापदंडों के आधार पर रैंक निर्धारित किया जाता है:

  1. मानव संसाधन और संस्थागत डेटा
  2. अनुपालन
  3. खाद्य परीक्षण सुविधा
  4. प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण
  5. उपभोक्ता अधिकारिता