‘गतिशक्ति संचार पोर्टल’ की शुरुआत

May 19, 2022

भारत के दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 14 मई 2022 को “गतिशक्ति संचार” पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल टावरों की स्थापना, फाइबर तारों को बिछाने और आगामी 5G रोलआउट को बढ़ावा देने के लिए अनुमोदन को तेज और केंद्रीकृत करने के लिए लॉन्च किया गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

यह पोर्टल संचार मंत्रालय के अधीन दूरसंचार विभाग द्वारा केंद्रीकृत अधिकार (Right of Way – RoW) अनुमोदन के लिए लॉन्च किया गया है।

पोर्टल का विकास

  • इस पोर्टल का विकास राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन के विजन क्षेत्रों के साथ संरेखित करने के लिए किया गया है।
  • राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन का उद्देश्य देश के नागरिकों को सेवाओं, शासन, ऑन-डिमांड सेवाओं और डिजिटल सशक्तिकरण के साथ-साथ प्रत्येक भारतीय नागरिक को ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करना है।
  • यह पोर्टल दूरसंचार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के कार्यों के लिए व्यापार करने में आसानी के उद्देश्यों के लिए एक सुविधा के रूप में कार्य करेगा।