अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए भारत सरकार लेगी 14.31 लाख करोड़ रुपये का कर्ज

April 14, 2022

अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए राजस्व के अंतर को वित्तपोषित हेतु भारत सरकार द्वारा 8.45 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है जिसको 2022-23 की पहली छमाही में जुटा लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • अगले वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित सकल बाजार उधार 14.31 लाख करोड़ रुपये माना गया है।
  • 8.45 लाख करोड़ रुपये अप्रैल से सितंबर की अवधि में जुटाए जायेंगे।
  • वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उधार का 60% वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीनों में पूर्ण होगा।

उधार का उद्देश्य

  • पूंजीगत व्यय को आगे बढ़ाना है जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर गुणक प्रभाव पड़े।

2022-23 के लिए दिनांकित प्रतिभूतियों के माध्यम से सकल बाजार उधार 14,95,000 करोड़ रुपये होगा। जनवरी 2022 के स्विच संचालन के महीने को देखते हुए, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दिनांकित प्रतिभूतियों के माध्यम से सकल बाजार उधार 14,31,352 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।