‘किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी’ अभियान

April 29, 2022

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 25 अप्रैल 2022 से ‘किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेगा और विभिन्न अन्य विभागों और मंत्रालयों की मदद से सरकार के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस अभियान की अवधि के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा देश के किसानों के लिए क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न देशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस अभियान के तहत 75 चयनित उद्यमियों और किसानों का राष्ट्रीय आत्म निर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन होगा।
  • साथ ही इस अभियान के दौरान देश की आजादी के 75 साल में हरित क्रांति और खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता समेत कृषि विकास के क्षेत्र में पहुंचे मील के पत्थर पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
  • एक करोड़ से अधिक हितधारक और किसान ‘किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी’ अभियान में हिस्सा लेंगे।