एम. अजीत कुमार केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के नये चेयरमैन

February 2, 2020

कैबिनेट नियुक्ति समिति ने एम. अजीत कुमार को केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त करने के लिए मंज़ूरी दे दी है। एम. अजीत कुमार 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं, वे वर्तमान में केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के सदस्य हैं। इससे पहले प्रणब कुमार दास केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन थे।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC)

CBIC (Central Board of Indirect Taxes and Customs) भारत में सेवा कर, जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नारकोटिक्स के लिए उत्तरदायी मुख्य राष्ट्रीय एजेंसी है। यह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग का हिस्सा है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह भारत के सबसे पुराने सरकारी विभागों में से एक है जो 1855 में तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर द्वारा भारत में सीमा शुल्क कानूनों, आयात शुल्क और भूमि राजस्व संग्रह के प्रशासन के लिए स्थापित किया गया था। मार्च 2017 में इसका नाम परिवर्तित करके सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (सीबीईसी) रख दिया गया था। यह केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर आयुक्तों, कस्टम सदनों और केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला सहित अपने अधीनस्थ संगठनों के लिए प्रशासनिक प्राधिकरण है।