मूड़ीज इन्वेस्टर्स सर्विस : वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5.5%

February 7, 2020

मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस ने हाल ही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर के संबध में अपने अनुमान जारी किये। मूडीज़ ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की आर्थिक विकास दर 5.5% रहने के अनुमान लगाया है, इससे पहले मूडीज़ ने 2020-21 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.3% रहने का अनुमान लगाया था। भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में जीडीपी वृद्धि दर 6-6.5% रहने का अनुमान लगाया है। मूडीज़ के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 4.9% रहेगी। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मूडीज़ ने जीडीपी वृद्धि दर 6% रहने का अनुमान लगाया है।

मूड़ीज इन्वेस्टर्स सर्विस

मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस मूडीज़ कारपोरेशन के अधीन एक अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है। यह एजेंसी सरकारी तथा वाणिज्यिक इकाइयों द्वारा जारी बांड्स पर वित्तीय अनुसन्धान का कार्य करते हैं। स्टैण्डर्ड एंड पूअर्स तथा फिच ग्रुप के साथ मूडीज़ को विश्व की तीन सबसे बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक माना जाता है। इसकी स्थापना 1909 में की गयी थी।