सुमन बेरी नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष नियुक्त

April 29, 2022

22 अप्रैल, 2022 को राजीव कुमार के पद से इस्तीफा देने के पश्चात केंद्र सरकार ने अर्थशास्त्री सुमन बेरी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • राजीव कुमार को पांच साल पहले नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
  • कैबिनेट कमेटी ने राजीव कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और सुमन बेरी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य और बाद में उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।
  • वह 1 मई, 2022 से यह पद ग्रहण करेंगे ।