UNCTAD द्वारा विश्व निवेश रिपोर्ट 2022 जारी

June 14, 2022

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) के अनुसार, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के शीर्ष प्राप्तकर्ताओं में भारत वर्ष 2021 में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • भारत में FDI प्रवाह 2021 में घटकर 45 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2020 में 64 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • अमेरिका 367 बिलियन अमरीकी डालर के साथ शीर्ष पर तथा चीन 181 बिलियन अमेरिकी डॉलर और हांगकांग 141 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
  • भारत में बाहरी FDI 2021 में 43% बढ़कर 15.5 अरब डॉलर हो गया है।
  • वैश्विक FDI प्रवाह महामारी पूर्व स्तर पर पहुंच गया है। यह 64 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1.6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।