विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाओ की रिपोर्ट

May 24, 2022

18 मई 2022 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाऐ (WESP) रिपोर्ट के अनुसार, इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था के केवल 3.1% बढ़ने की उम्मीद है। जनवरी में पहले की भविष्यवाणी 4.0% थी लेकिन मुख्य रूप से यूक्रेन में युद्ध के कारण इस दर में कमी आई। यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (DESA) द्वारा प्रकाशित की गई है।

वैश्विक मुद्रास्फीति

  • पूर्वानुमान के अनुसार, यूक्रेन संघर्ष और COVID-19 महामारी ने कमोडिटी और खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी की है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, इस साल वैश्विक महंगाई दर के 6.7% तक पहुंचने का अनुमान है।
  • विकासशील और सबसे कम विकसित देशों में उच्च मुद्रास्फीति दर परिवारों की वास्तविक आय को कम कर रही है।

विकास की संभावनाओं में गिरावट के कारण प्रभावित देश

विकास की संभावनाओं में गिरावट दुनिया भर के सभी देशों को प्रभावित कर रही है, जिसमें प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं जैसे अमेरिका, यूरोपीय संघ, चीन आदि के साथ-साथ अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं भी शामिल हैं। उच्च खाद्य और ऊर्जा की कीमतें ज्यादातर विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर रही हैं।