विश्व बैंक द्वारा भारत के GDP पूर्वानुमान में कमी

April 25, 2022

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए विश्व बैंक ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद का पूर्वानुमान 8.7% से घटाकर 8% कर दिया है। पूर्वानुमान में परिवर्तन का कारण बढ़ती मुद्रास्फीति और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक आपूर्ति का प्रभावित होना है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • अफगानिस्तान को छोड़कर दक्षिण एशिया का विकास दृष्टिकोण भी 6.6% तक गिर गया है।
  • विश्व बैंक के अनुसार, मुद्रास्फीति और COVID-19-संबंधित दबावों से श्रम बाजार की अधूरी रिकवरी के कारण भारत की घरेलू खपत बाधित होगी।
  • यूक्रेन में युद्ध के कारण उच्च खाद्य और तेल की कीमतों का भी लोगों की वास्तविक आय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के अनुसार 2023-24 में भारत का विकास-

2023-24 के वित्त वर्ष में, भारत की विकास दर 8% तक और तेज हो जाएगी, जबकि 2023 में चीन की विकास दर 4.8 प्रतिशत तक गिर जाएगी।