विश्व बैंक के द्वारा वैश्विक विकास पूर्वानुमान में कमी

April 26, 2022

विश्व बैंक ने 2022 के लिए वैश्विक विकास अनुमान को 4.1% से घटाकर 3.2% कर दिया है। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के प्रभावों के कारण विकास पूर्वानुमान में गिरावट आ गयी है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • विश्व बैंक ने 170 अरब डॉलर का एक नया 15 महीने का संकट वित्तपोषण लक्ष्य प्रस्तावित किया है, जिसमें से 50 अरब डॉलर अगले तीन महीनों में प्रतिबद्ध होंगे।
  • प्रस्तावित वित्त पोषण लक्ष्य अप्रैल 2022 से जून 2023 तक पूरा किया जाएगा।
  • विश्व बैंक के अनुसार मध्य एशिया और यूरोपीय क्षेत्र में 4.1% संकुचन होगा जिसमें रूस, यूक्रेन और आसपास के अन्य देश भी सम्मिलित हैं।
  • इसके अलावा, युद्ध से संबंधित आपूर्ति व्यवधानों के कारण ऊर्जा और भोजन की कीमतों में वृद्धि के कारण कई उन्नत और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए पूर्वानुमानों में कटौती की जा रही है।
  • विश्व बैंक ने पहले 160 बिलियन डालर का COVID-19 वित्तपोषण कार्यक्रम लागू किया।