विश्व बैंक रिपोर्ट के अनुसार भारत की गरीबी में 12.3% की गिरावट

April 26, 2022

विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार 2011 की तुलना में 2019 में भारत की गरीबी में 12.3% की कमी आयी है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • गरीबी की संख्या 2011 में 22.5% से घटकर 2019 में 10.2% हो गई है।
  • विश्व बैंक के नीति शोध कार्य पत्र के अनुसार, शहरी भारत की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी में कमी अधिक थी।
  • 2011 से 2019 के दौरान ग्रामीण गरीबी में 14.7% जबकि शहरी गरीबी में 7.9% की कमी आई है।

विश्व बैंक

विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है। इसकी स्थापना जुलाई 1945 को की गयी थी। विश्व बैंक ऋण देने वाली एक ऐसी संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाओं को एक व्यापक विश्व अर्थव्यवस्था में सम्मिलित करना और विकासशील देशों में ग़रीबी उन्मूलन के प्रयास करना है। इसके कुल 189 सदस्य देश हैं। इसका आदर्श वाक्य “निर्धनता मुक्त विश्व के लिए कार्य करना” है।