‘व्हाट्सएप SMB साथी उत्सव’ एप्प लांच

June 14, 2022

8 जून, 2022 को, व्हाट्सएप इंडिया ने “SMB साथी उत्सव” नामक एक पहल लांच की। ‘WhatsApp SMB साथी उत्सव’ एक पहल है, जिसकी शुरुआत छोटे व्यवसायों को समर्थन देने के उद्देश्य से की गयी है। SMBSaathi Utsav को SMBSaathi अभियान के ही दूसरे चरण के रूप में लांच किया गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह पहल छोटे व्यापारियों को अपना व्यवसाय चलाने के लिए डिजिटल माध्यमों जैसे व्हाट्सएप बिजनेस एप्प को अपनाने में सहायता करेगी।
  • SMB साथी उत्सव परियोजना की शुरुआत जयपुर के जौहरी बाजार और बापू बाजार में की गई थी।
  • इस पहल की शुरुआत जोश टॉक्स के सहयोग से की गयी थी।
  • इसके द्वारा अपने व्यवसाय की क्षमता को अनलॉक करने में छोटे व्यवसायों को शिक्षित करने और उनकी मदद करने का प्रयास किया जाता है।