CARUNA: COVID -19 के खिलाफ लड़ने के लिए सिविल सेवकों की पहल

April 15, 2020

हाल ही सिविल सेवकों के संघों ने CARUNA नामक एक पहल शुरू की है। CARUNA का पूर्ण स्वरुप Civil Services Associations Reach to Support Natural Disasters है।

मुख्य बिंदु

CARUNA एक सहयोगी मंच है। इसमें IAS और IPS अधिकारी शामिल हैं। इस पहल को कोरोना वायरस से लड़ने के सरकारी प्रयासों का समर्थन करने के लिए शुरू किया गया है।

चूंकि सिविल सेवक पूरे देश में फैले हुए हैं, इसलिए यह पहल सरकारी प्रयासों की सहायता के लिए एक आदर्श मंच है। यह प्रवासन, चिकित्सा उपकरण, आवश्यक आपूर्ति, वेंटिलेटर और मास्क के बारे में जानकारी का डाटाबेस बनाने में मदद करेगा।

यह पहल जिला स्तर पर कमियों को दूर करने में मदद करेगी। ये अधिकारी देश में COVID-19 संकट से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा पहले स्थापित किए गए सशक्त अंतर-मंत्रालयी पैनल के साथ काम करेंगे।

CARUNA मानव संसाधनों को बढ़ाने, आपूर्ति श्रृंखला को सुविधाजनक बनाने, सूचना प्रसार, जन जागरूकता, डाटा प्रबंधन, कल्याण आदि की दिशा में भी काम करेगा।