1 जुलाई: जीएसटी दिवस

July 15, 2022

1 जुलाई को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पूरे देश के लिए एक अप्रत्यक्ष कर है और एक बहु-स्तरीय, व्यापक, गंतव्य-आधारित कर है जो प्रत्येक मूल्यवर्धन पर लगाया जाता है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • वस्तु व सेवा कर एक अप्रत्यक्ष कर है जो वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है
  • इस कर को “एक राष्ट्र – एक बाजार – एक कर” ली अवधारणा पर लागू किया गया।
  • 29 मार्च, 2017 को माल और सेवा कर अधिनियम संसद में पारित किया गया।
  • इस अधिनियम को 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया।
  • 1 जुलाई 2018 को जीएसटी दिवस की प्रथम वर्षगाँठ मनाई गयी।