10 नवम्बर : विश्व विज्ञान दिवस

November 20, 2019

प्रतिवर्ष 10 नवम्बर को विश्व विज्ञान दिवस (शान्ति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में विज्ञान की भूमिका को रेखांकित करना है। इसके द्वारा जन सामान्य के जीवन में विज्ञान के प्रभाव को प्रदर्शित करना है।

विश्व विज्ञान दिवस

विश्व विज्ञान दिवस की स्थापना यूनेस्को द्वारा वर्ष 2001 में की गयी थी, इसे पहली बार वर्ष 2002 में मनाया गया था। इस दिवस पर विश्व भर में कई संस्थानों द्वारा इवेंट्स आयोजित किया जाते हैं।

विश्व विज्ञान दिवस उद्देश्य

  1. शांतिपूर्ण तथा सतत समाज के विकास में विज्ञान की भूमिका
  2. समाज के कल्याण के लिए विज्ञान के उपयोग के लिए प्रतिबद्धता को दोहराना
  3. विज्ञान के समक्ष मौजूद चुनौतियों की ओर ओर ध्यान आकर्षित करना
  4. वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में योगदान