14 नवम्बर : बाल दिवस

November 15, 2019

भारत में 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। 1964 से पहले भारत में 20 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है, यह सार्वभौमिक बाल दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा निश्चित किया गया था। वर्ष 1964 में जवाहर लाल नेहरु की मृत्यु के बाद भारत में 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में निश्चित किया गया

जवाहर लाल नेहरु

जवाहर लाल नेहरु का जन्म 14 नवम्बर, 1889 को उत्तर प्रदेश इलाहबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। वे 1947 से 27 मई, 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरु के पुत्र थे। जवाहर लाल नेहरु ने कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। बाद में उन्होंने भारत आकर इलाहबाद उच्च न्यायालय में स्वयं को एनरोल किया। परन्तु बाद में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीती में प्रवेश किया। वे 1929 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने। उन्होंने 31 दिसम्बर, 1929 को लाहौर में रावी नदी के किनारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया था। जवाहर लाल नेहरु को वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था